सारस न्यूज, नवगछिया।
शनिवार को एकबार फिर नवगछिया अपराधियों की गोलियां से दहल उठा है। जहां दिनदहाड़े नवगछिया के एनएच-31 पर लक्ष्मी होटल समीप तीन अपराधियों ने एक युवक को गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाईगांव निवासी रमेश कुमार यादव के पुत्र राजाराम यादव बताया जा रहा है।नवगछिया में इन दिनों बड़े-बड़े अपराधिक घटनाएं होना आम बात हो गई है।
जहां आए दिन अपहरण, चोरी, लूट डकैती, दुष्कर्म या हत्या जैसी कोई भी घटनाएं लगातार सामने आ रही है।जो स्थानीय पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। हालांकि विभिन्न मामलों का पुलिस ने उद्भेदन कर अपराधियों को धर-दबोचने में भी सफलता पाई है। इसी सिलसिले में अभी तक घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
परिजनों की मानें तो घटना का कारण पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद बताया जा रहा है। राजाराम का शादी 2013 में हुई है। जिसके बाद करीब पांच बार उसकी पत्नी घर से भागी है। छठी बार भागने के बाद राजाराम ने पत्नी को वापस लाने को तैयार नहीं हुआ। जिसके बाद पत्नी ने मुकदमा दायर कर दी है।