• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नव वर्ष की पार्टी कर बिहार लौट रहे 15 शराबी को उत्पाद विभाग की टीम ने न्यायालय में किया पेश।

सारस न्यूज, किशनगंज।

31 दिसंबर की रात नव वर्ष की पार्टी कर बिहार लौट रहे 15 शराबी को उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न बिहार-बंगाल सीमा के चेकपोस्टों से गिरफ्तार किया। उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा नव वर्ष के आगमन को लेकर शनिवार की शाम से ही जिले के विभिन्न चेकपोस्टों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान बंगाल से सटे रामपुर चेकपोस्ट, फरीन गोला चेकपोस्ट, गलगलिया चेकपोस्ट, देवी चौक चेकपोस्ट, सहित कई अन्य चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने अलग अलग टीम का गठन कर विशेष जांच अभियान चलाया इसी दौरान विभिन्न चेकपोस्ट से बंगाल से शराब पीकर वापस किशनगंज जिला लौट रहे 15 शराबियों को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया।

उत्पाद विभाग के टीम ने चेकपोस्टों के साथ-साथ शहर के विभिन्न चौक चौराहे और ग्रामीण क्षेत्र में भी विशेष जांच अभियान चलाया। शहरी क्षेत्र के चौक चौराहे पर उत्पाद विभाग की टीम को देखकर शनिवार की रात को शराबियों में हरकंप मच गया था। वहीं उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार 15 शराबी को रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *