• Mon. Feb 9th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नेपाली शराब तस्करी के खिलाफ एसएसबी की लगातार कारवाई जारी

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

मोतिहारी: पुर्वी चम्पारण जिले के भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित जितना थाना क्षेत्र में बॉडर पर तैनात SSB 71वीं वाहिनी सीमा चौकी जोलगावा कैंप के जवानों के द्वारा की गई कार्यवाही में सीमावर्ती ग्राम धनकी बलुआ के समीप 270 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है l गिरफ्तार किया गए तस्कर की पहचान भारतीय नागरिक, जो कि लखौरा थाना अंतर्गत सेमरी छोटा पकही खरझखिया ग्राम के कृष्णा नन्द राय (उम्र 41 वर्ष) के रूप में किया गया है l शराब तस्करी में सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों और बच्चों की बहुत बड़ी भागीदारी है l आवश्यक कागजी प्रक्रिया के पश्चात, जब्त किए गए शराब व तस्कर को पुलिस थाना जितना को सौंप दिया जायेगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *