सारस न्यूज टीम, किशनगंज।
नेपाल और उत्तर बिहार में लगातार बारिश से राज्य की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, महानंदा, गंडक, बागमती नदियां कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पूरे बिहार में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। निचले इलाकों में पानी भरने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
