• Mon. Sep 29th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नेपाल में भारी वर्षा से बिहार पर फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, गंडक नदी में उफान।

सारस न्यूज टीम, बिहार।

नेपाल में जबरदस्त बारिश के बाद बिहार में गंडक नदी में भारी उफान है। नदी में पिछले पांच सालों में सर्वाधिक पानी है। इसके बाद कई इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने आस-पास के गांवों में शरण ली है। खासकर गोपालगंज जिले की स्थिति अधिक खराब है। पश्चिमी और पूर्वी चंपारण पर भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बाघमति, अधवाड़ा, कमला बलान समेत उत्तर बिहार की कई और नदियों का जलस्तर भी इसके कारण बढ़ रहा है। जल संसाधन विभाग ने सभी क्षेत्रीय इंजीनियरों को अलर्ट करते हुए गंडक तटबंधों की दिन-रात चौकसी शुरू कर दी है। रात्रिकालीन पेट्रोलिंग भी की जा रही है।

गंडक नदी में शुक्रवार को 4.45 लाख क्यूसेक पानी आ गया। यह 2017 के बाद सर्वाधिक है। नदी के जलग्रहण क्षेत्र में पिछले 48 घंटो से जमकर बारिश हो रही है। यहां पोखरा में इस दौरान लगभग 200 मिलीमीटर जबकि भैरवा में 170 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इतनी बारिश के बाद नदी में अचानक पानी का सैलाब आ गया। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंडक नदी के वाल्मीकिनगर बराज के सारे 36 फाटक गुरुवार को ही खोल दिए गए। इसके बावजूद पानी की मात्रा लगातार बढ़ती ही रही। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को गंडक बराज में बाढ़ की स्थिति का जायजा भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *