सारस न्यूज, किशनगंज।
रविवार को पटना में किशनगंज लोकसभा चुनाव के निमित्त बिहार प्रांत में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह वरिष्ठ नेता संबित पात्रा के साथ बैठक एवं कार्य योजना की तैयारी गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष सह सत्तारुढ़ दल के उप मुख्य सचेतक डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप भी मौजूद थे। बैठक में किशनगंज लोक सभा को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के द्वारा विशेष चर्चा किया गया।
प्रांत के द्वारा लोकसभा कोर कमेटी विधानसभा प्रभारी एवं संयोजक तथा विधानसभा कोर कमिटी का मनोनयन किया गया। प्रांतीय बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल, प्रांत संगठन मंत्री भिखूभाई दलसानिया, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश यादव मौजूद थे। वरिष्ठ भाजपा नेता विजय खेमका को लोकसभा प्रभारी एवं गोपाल मोहन सिंह लोकसभा संयोजक तथा वरिष्ठ अधिवक्ता शिशिर दास सह संयोजक मनोनीत किए गए। प्रांत बैठक में भाग लेने गए किशनगंज से जिला प्रभारी मनोज सिंह, लोकसभा प्रभारी विजय खेमका, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप, लोकसभा संयोजक गोपाल मोहन सिंह, विधानसभा प्रभारी सह भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिजली सिंह, जीवन ठाकुर आदि मौजूद रहे।
