Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पहले अरेंज मैरिज की थी फिर कर ली लव मैरिज, मुजफ्फरपुर का है मामला, दो शादी करने पर आरोपी को भेजा जेल।

सारस न्यूज, मुजफ्फरपुर।

यह अनोखा मामला मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के दामुचक का है। बताया जा रहा कि 30 वर्षीय विकास कुमार ने पिछले साल 25 अप्रैल को सकरा थाना क्षेत्र की एक युवती से अरेंज मैरिज किया था। इसके बाद उसने 29 अप्रैल को ही अपनी प्रेमिका से भी शादी रचा ली। बताया जाता है कि विकास के परिवार वालों को उसके प्रेम प्रसंग की कोई जानकारी नहीं थी। प्रेमिका के परिजनों को भी विकास के चार दिन पहले हुई शादी की जानकारी नहीं लगी।

दोनों पत्नी को अलग-अलग जगह रखता था आरोपी

प्रेमिका से शादी के बाद विकास उसे अपने घर से दो किलोमीटर दूर अघोरिया बाजार के पास अलग किराए के मकान में ले गया। वहीं दोनों रहने लगे।

विकास कुमार 15 दिन अपने घर में पहली पत्नी के साथ रहता था। फिर पटना काम के बहाने जाने को कहकर निकल जाता था और 15 दिन दूसरी पत्नी के साथ रहता। इसी बीच पहली पत्नी को उस पर शक होने लगा।

इसके बाद पहली पत्नी को जब मामले की जानकारी हुई तो उसने थाने पहुंच कर पति के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर विकास को गिरफ्तार कर लिया।

विकास ने पहली पत्नी पर ही लगा दिया गंभीर आरोप लगाया कि मेरी पहली पत्नी का उसके बहनोई के साथ प्रेम प्रसंग है। इसका पता हमें शादी के बाद लगा। तब से हम उससे दूर रहने लगे। इसी बीच उसकी अपने स्कूल की दोस्त से शादी हो गई।

आरोपी विकास काजी मोहम्मदपुर थाना प्रभारी दिगंबर कुमार ने बताया कि महिला के बयान पर मामला दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी रचाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *