• Fri. Feb 6th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पीके का तेजस्वी पर तीखा हमला, बोले- 10वीं फेल तेजस्वी अभी शायद सिग्नेचर करना सीख रहे हैं, उसके बाद 10 लाख नौकरी पर साइन करेंगे।

सारस न्यूज, किशनगंज।

प्रशांत किशोर ने जन सुराज पदयात्रा के दौरान मीडिया से संवाद में 10 लाख नौकरी के सवाल पर तेजस्वी पर हमला करते हुए कहा कि तेजस्वी ने कहा था कि हम पहले कैबिनेट में पहले सिग्नेचर से ही 10 लाख नौकरी दे देंगे। ये तेजस्वी की अज्ञानता को दिखाता है कि यदि आप 10 लाख नौकरी दे रहे हैं तो एक कैबिनेट में एक सिग्नेचर करके कैसे 10 लाख नौकरियां दे देंगे? नौकरी देने के लिए एक प्रक्रिया है जिसके तहत नौकरी के लिए एक नियमावली है, नौकरी में कितने पद होंगे, आवेदन की प्रक्रिया है, आवेदनकर्ता की योग्यता है।

तेजस्वी ने पूरे बिहार में घूम-घूम कर लोगों से कहा कि पहले ही केबिनेट में पहला ही सिग्नेचर करेंगे और 10 लाख लोगों को नौकरियां मिल जाएंगी। अब केबिनेट हो नहीं रही है या कलम की स्याही सुख गई है, अगर आप मुख्यमंत्री के लड़के होते हुए भी 10वीं पास नहीं कर पाएं हैं तो आपको कलम चलाना कितना आता होगा। इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभी शायद सिग्नेचर करना सीख रहे हैं, जैसे ही सीख जाएंगे तो 10 लाख लड़कों को नौकरियां मिल जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *