डगरुआ थाना क्षेत्र के तेघरा पंचायत के जाबर वार्ड 13 में बीती रात अचानक आग लगने से सात परिवारों के एक दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए, जिससे लाखों की संपत्ति आग में जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि कैसर आलम ने अंचलाधिकारी को आग लगने की सूचना दी। अंचलाधिकारी ने दमकल कर्मी को अग्नि स्थल पर भेजा। ग्रामीण एवं दमकल कर्मी के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया तब तक एक दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। अग्नि पीड़ित दिनेश यादव, बिनोद यादव, शिव लाल यादव, पंकज यादव, उपेन्द्र यादव, नगीना यादव कुल सात परिवार के एक दर्जन घर जल गए। अंचलाधिकारी रमन कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व कर्मी के द्वारा अगलगी की जांच कर ली गई है। पीड़ित परिवारों को जल्द ही सरकारी सहायता राशि एवं सामग्री उपलब्ध करा दिया जाएगा।
सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

Leave a Reply