• Thu. Jan 1st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पूर्णिया के रिंटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी और 50 हजार का इनामी मंत्री लेसी सिंह का भतीजा अटिया गिरफ्तार, काफी दिनों से था फरार।

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

पूर्णिया के पूर्व जिप सदस्य रिंटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी अटिया पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। अटिया के ऊपर 50 हजार का इनाम था। रिंटू की हत्या के बाद से वो फरार चल रहा था। इससे पहले उसकी गिरफ्तारी को लेकर अफवाह भी इंटरनेट मीडिया में फैली थी। लेकिन शनिवार को पुष्टि की गई है कि उसे धर दबोचा गया है। पूर्णियां पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। अटिया की गिरफ्तारी की आईजी सुरेश चौधरी ने की पष्टि करते हुए कहा हैं कि पूर्णिया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आटिया की गिरफ्तारी बाद पूछताछ के लिए आईजी व एसपी पहुंचे हुए हैं।
अटिया बिहार सरकार के मंत्री लेसी सिंह का भतीजा हैं। जो पूर्व जिला परिषद सदस्य विश्वजीत सिंह उर्फ रिटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी हैं।
इसके अलावा बेनी सिंह हत्याकांड व नीरज झा हत्याकाण्ड का भी नामजद आरोपी था। पूर्णिया पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर पचास हजार का इनाम घोषित कर रखा था। अटिया की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ भी छापामारी कर रही थी। गुप्त सूचना पर पुलिस ने आटिया को पूर्णिया शहरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *