• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पूर्णिया के सुभाष नगर से लापता 3 वर्षीय बालक डीएवी चौक से बरामद, बच्चा चोर गिरोह द्वारा रांची भेजने की थी तैयारी, आमलोगों और पुलिस की सतर्कता से पकड़ा गया चोर।

सारस न्यूज़, पूर्णिया।

आज सुबह पूर्णिया के सुभाष नगर के राम नगर चौक से लापता 3 साल का बच्चा युवी दोपहर बाद डीएवी चौक से पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चे को किसी महिला ने चॉकलेट के बहाने घर के आगे से बुलाया और टोटो में सुभाष चौक डीएवी चौक ले गई थी। बच्चे को वहां से रांची भेजने की तैयारी थी लेकिन इसी बीच लोगों की नजर रोते बच्चे पर पड़ी तो लोगों ने पुलिस को फोन किया, और पहले से इस मामले में छानबीन कर रही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्चे को अपने कब्जे में लिया।

उक्त महिला बच्चा चोर गिरोह की सक्रिय सदस्य बताई जा रही है। बच्चे के मिलने से जहां माता-पिता सगे संबंधी और दोस्तों में खुशी व्याप्त है, वही कहीं ना कहीं एक डर भी है की थोड़ी सी लापरवाही भी कितनी महंगी पड़ सकती है। पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *