• Wed. Sep 10th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पूर्णिया में बंधन बैंककर्मी के साथ लूटपाट के दौरान मारी गोली।

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

पूर्णिया में बेखौफ अपराधियों ने एक बंधन बैंककर्मी को निशाना बनाया और लूटने के दौरान उसे गोली मार दी। घटना पूर्णिया जिले के डगरुआ थाना क्षेत्र के अधकेली पंचायत के बेलबारी की है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बंधन बैंक कर्मी रुदल साह ग्रुप लोन का पैसा कलेक्शन कर गाँव से बाहर निकल रहे थे। तभी एक बाइक पर 3 अपराधी बाइक को ओवरटेक कर रोकने को कहा, मगर अपराधियों का मंशा भाप बंधन बैंक कर्मी अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और एक ग्रामीण राजेन्द्र राय के घर के तरफ भागने का प्रयास किया। मगर अपराधियो ने गोली चला दी जो उसके पीठ को भेदते हुए सीने से बाहर निकल गया। जिसके बाद कर्मी बाइक सहित गिर गया। वहीं अपराधी आराम से पैसे लूटकर फरार हो गए।

वहीं गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। वही उसी गाँव मे बायसी एसडीपीओ आदित्य कुमार और डगरुआ थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल दूसरे केस की तहकीकात कर रहे थे। ग्रामीणों द्वारा खबर के बाद घायल कर्मी को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुँचाया।

वही थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि घायल कर्मी कटिहार जिले का रहने वाला है। अपराधियों द्वारा कितने की लूट हुई है इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है। युवक के होश में आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकती है। वहीं अपराधियों के धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *