• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पूर्वी चंपारण के झाझड़ा गांव मे पुआल से ढंका मिला धान काटने गयी महिला का शव, साथी मजदूर फरार।

सारस न्यूज टीम, पूर्वी चंपारण।

पूर्वी चंपारण जिला के जितना थाना क्षेत्र के झाझड़ा में घर से मजदूरी करने के लिए घर से निकली महिला का शव पुआल से ढंका हुआ मिला है। मृतक महिला धान काटने के लिए गुरुवार को घर से निकली थी। खेत में ही धान का बोझा के पास पुआल से ढंक कर महिला का शव रखा हुआ था। खेत से ट्रैक्टर चालक और अन्य मजदूर लापता हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान झझड़ा गांव निवासी गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है। पति का नाम मनोज साह है। मृतका के देवर ने बताया कि गुड़िया कुमारी प्रति दिन धान काटने के लिए जाती थी। दोपहर में खाना खाने वह घर पर आती थी।

गुरुवार को भी वह धान काटने निकली थी पर दोपहर में खाना खाने घर नहीं आई तो घरवालों ने समझा कि काम ज्यादा होने की वजह से घर नहीं आई है। जब देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो मामले की सूचना जितना थाना को देकर उसकी खोजबीन शुरू की गई। इस क्रम में जब झझड़ा एक गांव के खेत में एक जगह धान का बोझा जमा था और वहीं पर ट्रैक्टर-थ्रेसर लगा हुआ था। जहां पर पुआल से ढका हुआ शव रखा था। मृतका के देवर ने बताया कि जो महिलाएं उसके साथ काम करने जाती थी। वह भी गायब है। ट्रैक्टर-थ्रेसर को छोड़कर चालक फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *