• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पौआखाली पुलिस ने शराब के नशे मे धूत्त दो आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे किया प्रस्तुत।

सारस न्यूज, पौआखाली/किशनगंज।

बिहार मे लागु शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन हेतु लगातार पौआखाली पुलीस के द्वारा कार्यवाही जारी है। इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक किशनगंज डॉ एनामुल हक़ मेंगनू के निर्देश पर क्षेत्र को पूर्ण रूपेण नशा मुक्त करने के उद्देश्य से थानाअध्यक्ष पौआखाली रंजन कुमार के द्वारा अवैध शराब की बिक्री, सेवन एवं तस्करी पर रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम मे थाना क्षेत्र अंतर्गत भातगावं मोड़ के समीप से शराब के नशे मे धूत्त एक व्यक्ति बिरबल लाल गणेश पिता गौरी लाल गणेश एवं पांचगाछी गावं के समीप से शराब के नशे मे धूत्त एक अन्य व्यक्ति आबिद हुसैन पिता उस्मान गनी को गिरफ्तार कर दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत का पालन करते हुए उन्हें किशनगंज न्यायालय मे प्रस्तुत कराने का कार्य पुलीस के द्वारा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *