• Tue. Sep 16th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रमंडलीय (अंतर जिला) प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु किशनगंज जिला खेल दल पूर्णिया के लिए हुआ रवाना।


सारस न्यूज, किशनगंज।


तरंग मेधा उत्सव 2022-23 अंतर्गत प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन में भाग लेने हेतु सोमवार को किशनगंज जिला खेल दल पूर्णियां के लिए रवाना हुई। पूर्णिया प्रमंडल में 21मार्च को निर्धारित है जहां एथलेटिक्स और खो – खो खेल प्रमंडलीय (अंतर जिला) प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। एथेलेटिक्स खेल आयु वर्ग अंडर 12/14/17 और खो- खो आयु वर्ग अंडर 17 बालक/बालिका टीम को शारीरिक शिक्षा (खेल) कार्यालय से शुभकामनाओं के साथ सुबह में पूर्णिया जिला खेल आयोजन स्थल के लिए रवाना किया गया।


जिलाधिकारी, किशनगंज श्रीकांत शास्त्री ने अपने प्रेषित संदेश में सभी खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी तथा खिलाड़ियों को संदेश दिया कि प्रमंडलीय प्रतियोगिता में पूरे मनोयोग से खेलें और जिला का नाम रौशन करें। खिलाड़ियों को रवाना करते हुए उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा रंजीत कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और निरंतरता को बनाकर खेलने वाले खिलाड़ी व टीम को सफलता पाने से कोई रोक नहीं सकता। खेल में भी काफी संभावनाएं हैं।

राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के हित में अनेकानेक कार्य कर रही हैं। उन्होंने आशा प्रकट किया कि सारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे।
विदित हो कि जिला स्तरीय तरंग मेधा उत्सव प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन 21 और 22 दिसंबर को किया गया था। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले/विजेता खिलाड़ियों में से चयन कर जिला खेल दल का गठन किया गया है। दोनो टीम के साथ टीम मैनेजर और प्रशिक्षक को भी प्रतिनियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *