बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने युवा जदयू के 24 उपाध्यक्षों, 68 महासचिवों, 78 सचिवों एवं 3 प्रवक्ता, 2 सोशल मीडिया प्रभारी, एवं शेष बेगूसराय नगर अध्यक्ष की सूची जारी की है। ठाकुरगंज निवासी प्रशांत पटेल को बिहार प्रदेश युवा जनता दल यूनाइटेड के महासचिव मनोनीत किया गया है। प्रशांत पटेल को महासचिव नियुक्त किए जाने की ख़बर से उनके शुभचिंतकों के द्वारा बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। युवा जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव नियुक्त होने के बाद हमारे संवाददाता से बातचीत के दौरान प्रशांत पटेल ने बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार प्रदेश के जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों एवं आदर्शों पर चलते हुए युवा जदयू को नई ऊंचाई तक ले जाने का हर सम्भव प्रयास करूंगा।
सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

Leave a Reply