• Sat. Oct 4th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रेम प्रसंग में लड़की के घर वाले ने लड़के को पीट-पीट कर किया हत्या

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

कैमूर जिले में प्रेम प्रसंग में लड़की के घरवाले ने लड़के को पीट-पीटकर हत्या कर दिया। और शव को पुलिस से बचने के लिए धान के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने लड़के के गायब होने की सूचना पर शव को गांव के ही धान के खेत से बरामद कर पोस्टमार्टम कराया और हत्या के आरोपी बाप बेटे को गिरफ्तार कर लिया वही एक बेटा फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है ।
दरअसल कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के खनांव गांव के राम प्रकाश जयसवाल गांव के ही एक लड़की से प्रेम करता था। लड़का लड़की का मिलना जुलना लड़की के घरवालों को पसंद नहीं था। जिसके बाद घरवालों के द्वारा लड़की की शादी अप्रैल 2021 में दूसरे लड़के के साथ करा दी गई थी। लड़की अपने ससुराल से वापस मायके आई हुई थी तो राम प्रकाश जयसवाल लड़की के घर पहुंच गया। जब यह नजारा लड़की के पिता और भाई ने देखा तो राम प्रकाश जयसवाल को पीट-पीटकर हत्या कर शव को गांव के ही धान के खेत में फेंक आया। घर वालों ने 2 दिन से लापता हुए राम प्रकाश जयसवाल की बरामदगी के लिए पुलिस में तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया। पुलिस के अनुसंधान के दौरान मृतक के डेड बॉडी गांव के धान के खेत से मिला, शव को पोस्टमार्टम कराया गया। राम प्रकाश जयसवाल के हत्या करने के आरोप में पुलिस ने राम केवल राम और उनके बेटे राम नारायण राम को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक और उनका बेटा रौशन राम फरार हो गया, जिसके लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *