• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार की नदियों में कई जगहों पर मगरमच्छ मिलने से लोगों के बीच मचा हुआ है हड़कंप, भागलपुर के बटेश्वर स्थान में घूम रहा 2 विशालकाय मगरमच्छ।

सारस न्यूज टीम, भागलपुर।

बिहार की नदियों में कई जगहों पर मगरमच्छ मिलने से लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। भागलपुर में एकबार फिर से मगरमच्छ से लोगों के बीच खौफ बना हुआ है। पहले सुल्तानगंज के अजगैवीनाथ गंगा घाट पर मगरमच्छ घूमते रहे। अब कहलगांव के बटेश्वर स्थान के पास गंगा में मगरमच्छ को तैरते देख लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। बटेश्वर स्थान गंगा घाट पर रोज भारी तादाद में लोग पहुंचते हैं और गंगा में डूबती लगाते हैं।

शुक्रवार को बटेश्वर स्थान में पंजाबी घाट से सीढ़ी घाट के पास एक विशालकाय मगरमच्छ को पानी में तैरता देखा गया। गंगा की धार में शुक्रवार को स्थानीय मछुआरों ने देखा। मछुआरे फुचाय सहनी व उदय सहनी ने बताया कि उन लोगों ने मगरमच्छ को पकड़ने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सीढ़ी घाट के पास मगरमच्छ को देखकर गंगा स्नान कर रहे श्रद्धालुओं में भी हड़कंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *