• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार की राजधानी पटना में डेंगू का प्रकोप जारी, 24 घंटे के अंदर डेंगू के 60 नये मरीज मिले।

सारस न्यूज टीम, पटना।

पटना जिले में डेंगू का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटे के अंदर जिले में डेंगू के 60 नये मरीज मिले हैं। इनमें पीएमसीएच में 15, एनएमसीएच में सात और जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुमंडलीय अस्पताल और प्राइवेट अस्पताल व लैब के जांच में 38 नये मरीज चिह्नित किये गये हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 6362 तक पहुंच गया है। पीएमसीएच के प्रिंसिपल डॉ विद्यापति चौधरी ने बताया कि 22 से अधिक संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की जांच करायी गयी थी। जिनमें 15 पॉजिटिव पाये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *