सारस न्यूज टीम, बिहार।
बिहार के अधिकतर जिलों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। पटना, पूर्णिया, बेगूसराय, दरभंगा, मोतिहारी, बेतिया समेत अन्य शहरों में मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। वहीं मुजफ्फरपुर और गया समेत कुछ जगहों पर तेल के भाव में हल्की गिरावट आई है। तो भागलपुर में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है।जिन शहरों में मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर हैं। उनमें राजधानी पटना के अलावा अररिया, अरवल, बांका, बेगूसराय, दरभंगा, मोतिहारी, जहानाबाद, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मुंगेर, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, सीवान, शेखपुरा, शिवहर, सुपौल और बेतिया शामिल है।
दूसरी ओर गया में पेट्रोल के दाम में 30 पैसे और डीजल में 27 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है। मुजफ्फरपुर में पेट्रोल 4 पैसे और डीजल 5 पैसे प्रति लीटर की दर से सस्ता हो गया। भागलपुर की बात करें तो यहां पेट्रोल के भाव में 18 पैसे और डीजल में 16 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। बक्सर, गोपालगंज, सीतामढ़ी में भी तेल के दाम बढ़े हैं।
बिहार के अलग-अलग शहरों में 25 अक्टूबर 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम देखे।
अररिया 109.23 95.88
अरवल 107.81 95.57
औरंगाबाद 108.75 95.45
बांका 108.84 95.51
बेगूसराय 106.95 93.74
भागलपुर 108.49 95.18
भोजपुर 107.89 94.65
बक्सर 108.55 95.27
दरभंगा 107.91 94.65
पू. चंपारण 108.64 95.35
गया 108.31 95.04
गोपालगंज 109.01 95.69
जहानाबाद 107.74 94.51
जमुई 108.96 95.65
कैमूर 109.16 95.83
कटिहार 108.70 95.38
खगड़िया 107.59 94.34
किशनगंज 109.35 95.99
लखीसराय 108.24 95.97
मधेपुरा 108.25 94.96
मधुबनी 108.63 94.32
मुंगेर 109.15 95.80
मुजफ्फरपुर 107.98 95.70
नालंदा 107.65 94.42
नवादा 108.35 95.07
पटना 107.24 94.04
पूर्णिया 108.71 95.39
रोहतास 108.29 95.01
सहरसा 108.07 94.79
समस्तीपुर 107.39 94.15
सारण 107.89 94.65
सीवान 108.62 95.32
शेखपुरा 108.56 95.27
शिवहर 108.56 95.25
सीतामढ़ी 108.44 95.14
सुपौल 108.88 95.55
वैशाली 107.30 94.09
प. चंपारण 109.00 95.68