Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार के इन 18 जिलों में बारिश के आसार, कितना पड़ेगा असानी चक्रवात का असर।

सारस न्यूज टीम, बिहार।

असानी चक्रवात का असर देश के कई राज्‍यों में दिखने लगा है। मौसमी बदलावों के कारण बिहार के भी 18 जिलों में बारिश के आसार हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने इस बारे में येलो अलर्ट जारी किया है।

बंगाल की खाड़ी में बना भीषण चक्रवाती तूफान असानी ओडिशा और आंध्रप्रदेश की तरफ बढ़ रहा, लेकिन इसकी रफ्तार कम हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा की मानें तो बिहार में इसका सीधा प्रभाव नहीं पड़ा है। इसके कारण मौसम में कोई खास बदलाव नहीं हो सका। हालांकि, उत्तर पूर्व जिलों में बादलों का बनना और छिटपुट बारिश की गतिविधियां बनी हैं। वहीं, पटना समेत प्रदेश के शेष भागों का मौसम सामान्य बने रहने के आसार है। 

प्रदेश में पूर्वी व दक्षिण पूर्वी हवा की मजबूत स्थिति बनी है। इसके फलस्वरूप उत्तर पश्चिम-मध्य और उत्तर पूर्व जिलों के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इन सभी मौसमी प्रभाव के कारण शुक्रवार तक इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

शुक्रवार तक इन जिलों में बारिश के आसार

शुक्रवार तक प्रदेश के 18 जिलों के पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। 

पटना में सामान्य रहेगा मौसम, नहीं दिखेगा असानी का असर तूफान के कारण उत्तर पूर्व जिलों में बादलों का बनना और छिटपुट बारिश की गतिविधियां 18 जिलों में गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान 39.2 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी रहा प्रदेश का सबसे गर्म स्थान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया पटना का अधिकतम तापमान 

सबसे गर्म रहा डिहरी

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, मंगलवार को सामान्य से दो डिग्री चढ़कर पटना का तापमान 37.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, प्रदेश का सबसे गर्म स्थान डिहरी रहा, जहां का तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीतामढ़ी, बेगूसराय, गया, नवादा, शेखपुरा, सहरसा, अररिया, भागलपुर, सबौर, पूर्णिया को छोड़ प्रदेश के शेष भागों के तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। 

प्रदेश के इन जिलों में हुई तापमान में वृद्धि

 स्थान- वृद्धि- अधिकतम तापमान वाल्मीकि नगर – 0.2- 36.8 पश्चिमी चंपारण – 1.4-37.9  पूर्वी चंपारण – 1.4-36.0  मुजफ्फरपुर-0.6- 33.0  वैशाली – 3.2-37.2  समस्तीपुर –  0.3-33.5 बक्सर – 1.2-39.0   रोहतास – -0.6-39.2  औरंगाबाद – 2.2-38.8  पटना – 0.2-37.3  जमुई – 0.6-37.4  बांका – 0.7-37.1   सुपौल – 0.9-35.1  फारबिसगंज – 0.1-38.2  कटिहार – 1.6-37.1   (तापमान डिग्री सेल्सियस में) 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *