• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का मनाया गया जन्मदिन, सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई।

सारस न्यूज टीम, बिहार।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है और इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी हैं। उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को गले लगाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही वहां पर मौजूद लोगों से कहा कि खड़े होकर बधाई दीजिए। इसके बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कार्यक्रम के दौरान बीजेपी पर निशाना भी साधा और कहा कि सुबह मीडिया वाले सवाल पूछने लगे की बीजेपी के लोग अगर गिफ्ट दें तो क्या चाहिए? अगर कुछ देना है तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे दें। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता ने इतनी शक्ति और प्यार दिया है। अगर आज हम उपमुख्यमंत्री की हैसियत से खड़े हैं तो इसमें बिहार की जनता और खासकर नौजवानों का हाथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *