• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार के कई जिलों में पैट्रोल डीजल के दाम में इजाफा, जाने अपने शहर में क्या है रेट।

सारस न्यूज टीम, बिहार।

तेल कंपनियों ने बिहार के कई जिलों में शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा किया है। पटना, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, दरभंगा, मोतिहारी, छपरा, समस्तीपुर समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया। हालांकि, भागलपुर, गया, पूर्णिया समेत कुछ जगहों पर तेल की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। राजधानी पटना में शनिवार को पेट्रोल के दाम 64 पैसे प्रति लीटर और डीजल के 60 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए। मुजफ्फरपुर में पेट्रोल 52 पैसे और डीजल 48 पैसे प्रति लीटर की दर से महंगा हो गया।

इसके अलावा औरंगाबाद, बक्सर, बेगूसराय, दरभंगा, मोतिहारी, गोपालगंज, जहानाबाद, मधेपुरा, बिहारशरीफ, नवादा, सहरसा, समस्तीपुर, छपरा, सीवान, शेखपुरा, सीतामढ़ी और सुपौल में भी तेल के दाम में बढ़ोतरी हुई।हालांकि भागलपुर में पेट्रोल के भाव में 46 पैसे और डीजल में 43 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई। गया में पेट्रोल-डीजल 24 पैसे प्रति लीटर की दर से सस्ता हो गया।इसी तरह पूर्णिया में पेट्रोल के रेट में 30 पैसे और डीजल में 28 पैसे प्रति लीटर की कमी हुई। अररिया, बांका, कटिहार, सासाराम, बेतिया और हाजीपुर में भी तेल की कीमतें घटी हैं।

आरा, जमुई, मुंगेर और लखीसराय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को कोई बदलाव नहीं हुआ।बिहार के अलग-अलग शहरों में 1 अक्टूबर 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर।

अररिया 108.90 95.57

अरवल 107.81 94.57औरंगाबाद 109.03 95.71

बांका 108.43 95.13

बेगूसराय 107.05 93.83

भागलपुर 107.82 94.56

भोजपुर 107.89 94.65

बक्सर 108.57 95.28

दरभंगा 108.02 94.75

पू. चंपारण 108.94 95.63

गया 108.26 94.98

गोपालगंज 109.01 95.69

जहानाबाद 107.95 94.70

जमुई 108.96 95.65

कैमूर 109.16 95.83

कटिहार 108.51 95.20

खगड़िया 107.41 94.18

किशनगंज 109.35 95.99

लखीसराय 108.88 95.57

मधेपुरा 108.35 95.05

मधुबनी 108.45 95.15

मुंगेर 108.82 95.50

मुजफ्फरपुर 108.07 94.79

नालंदा 108.06 94.80

नवादा 108.22 94.95

पटना 108.12 94.86

पूर्णिया 108.68 95.36

रोहतास 108.46 95.17

सहरसा 108.15 94.86

समस्तीपुर 107.44 94.20

सारण 108.33 95.06

सीवान 108.91 95.60

शेखपुरा 108.56 95.27

शिवहर 108.56 94.25

सीतामढ़ी 108.68 95.36

सुपौल 108.80 95.47

वैशाली 107.54 94.32

प. चंपारण 109.17 95.84

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *