कटिहार के मनिहारी घाट की यह घटना है। जहां देर रात करीब पौने 12 बजे के एक बड़ी मालवाहक जहाज गंगा में विलीन हो गयी। सूत्रों के अनुसार इस जहाज में गिट्टी से लदे ओवरलोड 18 ट्रक सवार थे। कहा जा रहा है कि सभी ट्रक ओवरलोडेड थे जिसके कारन यह दुर्घटना घटी। ये मालवाहक जहाज झारखंड के साहेबगंज से निकले इस जहाज को 12 बजे के करीब मनिहारी घाट पहुंचना था। लेकिन मनिहारी पहुंचने से ठीक पहले ये जहाज गंगा में समा गया। किसी तरह इस हादसे में जान बचा कर निकले ट्रक के सहायक चालक ने बताया कि ओवरलोडेड ट्रक जहाज पर सवार ही था कि वो असंतुलित होकर जहाज में जा पलटा। जहाज में वजनदार ट्रक के गिरते ही जहाज का भी संतुलन बिगड़ा और वो गंगा में पलट गया और देखते ही देखते गंगा नदी में समा गया।
सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

Leave a Reply