• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार के कैमूर जिले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने लड़की पर किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से लड़की घायल।

सारस न्यूज टीम, बिहार।

बिहार के कैमूर जिले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने लड़की पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल लड़की को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर शिकायत पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुटी हुई है। मोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में कई दिनों से एक युवक लड़की को परेशान कर रहा था। गुरुवार को वह घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने धारा धार चाकू से कई वार कीए।चीख-पुकार सुनकर लड़की की भाभी दौड़कर आई लेकिन बेखौफ युवक लड़की पर चाकू से हमले करता रहा। इसी बीच उसने अपना भी गला काट लिया। आनन-फानन ग्रामीणों ने उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया।

युवक छत से लड़की के घर में घुसा था।

मोहनिया थाना अध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों का घर भी आमने-सामने पड़ता है। लड़का छत से लड़की के घर में घुसा था। इसके बाद उसने लड़की पर हमला किया। इसी बीच उसने खुद का भी गला काट लिया। लड़की के परिजनों द्वारा लड़के के खिलाफ शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी लड़के का नाम भोला यादव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *