सारस न्यूज, बिहार/गया।
चीन में फैले कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 की आहट अब देश खासकर बिहार में सुनाई देने लगी है। गया में कोरोना के नए मामलों के सामने आने के बाद से हड़कंप मचा गया है। वहीं सिविल सर्जन रंजन सिंह ने जिले में कोरोना के मामलों को लेकर कहा कि स्थिति गया जिले में सामान्य है। कुल 11 विदेशी अबतक पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को आइसोलेटेड कर दिया गया है। सभी संक्रमित के सिटी स्कोर ज्यादा हैं।
सिविल सर्जन ने कहा कि लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। 11 विदेशियों का सिटी स्कोर इन सिग्निफिकेंट है। हालांकि सभी स्वस्थ हैं। इससे पहले यहां चार विदेशी लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें एक थाईलैंड, दो इंग्लैंड और एक म्यांमार के हैं। दरअसल गया में बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें विदेशियों के आने का सिलसिला जारी है। जांच के दौरान लगातार नए संक्रमित सामने आ रहे हैं।
