• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार के दरभंगा जिला में पीठ पर यंत्र लगे गिद्ध दिखने से लोगों में हड़कंप।

सारस न्यूज टीम, दरभंगा।

बिहार के दरभंगा जिला में एक गिद्ध के ऊपर पूरे बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस गिद्ध के पीठ पर सेंसर जैसा एक इलेक्ट्रॉनिक यंत्र लगा हुआ है। जबकि इसके पंजे में भी एक रिंग लगाया गया है। जिसमें अंग्रेजी वर्ड के सांकेतिक कोड भी दिये गये हैं। एक किसान की नजर जब इस गिद्ध पर गयी तो उसने इसे गंभीरता से लिया। पुलिस ने गिद्ध को कब्जे में लेकर इसे वन विभाग को सौंप दिया गया हैं। अब इसकी जांच की जाएगी कि आखिर इस गिद्ध के पीठ पर किस तरह का यंत्र लगा है और इसे लगाने वाले का उद्देश्य क्या हो सकता है।

गिद्ध के पीठ पर सेंसर जैसा एक डलेक्ट्रॉनिक यंत्र

बहेड़ा थाना क्षेत्र के हावीभौआर में रविवार को एक गिद्ध देखा गया जिसके पीठ पर सेंसर जैसा एक डलेक्ट्रॉनिक यंत्र लगा हुआ था। इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी गयी और पुलिस ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उस गिद्ध को अपने कब्जे में ले लिया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, धरौडा व माधोपुर के बीच एक ईंट भट्ठा के पास एक खेत में काम कर रहे किसान की नजर इस गिद्ध पर पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *