• Wed. Dec 17th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार के दो छात्रों ने कोटा में की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

कोटा में बिहार के दो छात्रों ने आत्महत्या कर ली। दोनों मृतक बिहार के किस जिले के रहने वाले है इसका पता अब तक नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं आत्महत्या की वजह का पता भी नहीं चल पाया है।

दोनों छात्रों की पहचान अंकुश और उज्जवल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। एक साथ दो छात्रों का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सभी बिन्दुओं की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *