• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार के नवादा जिले में गांजा तस्करों पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, साथ ही एक युवक को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, बिहार, नवादा।

बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर पुलिस ने पहाड़पुर गांव में गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन घरों से पांच बड़े बड़े गांजा के पेड़ बरामद किए हैं। साथ ही एक युवक को गिरफ्तार भी किया गया है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई है। अकबरपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में गांजा का पेड़ लगाकर बड़े पैमाने पर तस्करी की जा रही थी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *