• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पश्चिम चंपारण के वाल्मिकी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा है बदहाल, मरीज के बेड पर सुखाया जाता है गेंहू, कूड़े में दवाई तो ऑपरेशन थिएटर स्टोर रूम में हैं तब्दील।

सारस न्यूज, पश्चिम चंपारण, बिहार।

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर से जदयू विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में हो रहे कुप्रबंधन का पदार्फाश किया हैं। विधायक धीरेंद्र प्रताप औचक निरीक्षण पर थाकहारा गांव स्थित सीएचसी पहुंचे, तो देखा कि अस्पताल के बेड पर गेहूं सुखाया जा रहा है। इसके अलावा विधायक ने पाया कि सीएचसी में ऑपरेशन थियेटर को स्टोर रूम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, और दवाएं कूड़ेदान में फेंक दी गई हैं। अस्पताल का ये हाल देख विधायक दंग रह गए हैं। सबसे ज्यादा चौंकानेवाली बात यह थी कि मरीज की जगह बिस्तर पर करीने से चादर रख कर गेहूं सुखाया जा रहा था। अस्पताल में ये हाल देख विधायक धीरेंद्र प्रताप हत्थे से उखड़ गए।

अस्पताल में मरीज के बेड पर सुखाया गेहूं

विधायक धीरेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह ने कहा, यह बिल्कुल चौंकाने वाला था कि अस्पताल के कर्मचारी गेहूं सुखाने के लिए बिस्तरों का उपयोग कर रहे थे। पुरुष और महिला वार्ड में गंदगी और धूल जमी थी। उन्होंने कहा, जब हमने अस्पताल के रोस्टर की जांच की, तो कई डॉक्टर और नर्स अनुपस्थित पाए गए, सीएचसी में पूरी तरह से अव्यवस्था थी, सबसे बड़ी हैरानी तो तब हुई जब ये पता चला कि दवाओं को कूड़ेदान में फेंक दिया गया है और एक ऑपरेशन थियेटर को स्टोर रूम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, जो बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। अस्पताल का ये हाल देख वो अंदर से हिल गए। मैं जिलाधिकारी और सिविल सर्जन से मिलूंगा और इसकी शिकायत करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *