बक्सर के रघुनाथपुर में हुई रेल दुर्घटना में कुल चार लोगों की मृत्यु हुई है और 77 लोग घायल हैं। बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने अपने प्रेस रिलीज़ में इस बात की पुष्टि की है। बुधवार की रात दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गई, जिनमें से तीन बोगियां पलट भी गई।
मृतकों की हो चुकी है पहचान
असम की उषा भंडारी (33 वर्ष) और आकृति भंडारी (8 वर्ष), बिहार के किशनगंज ज़िले के अबू ज़ैद (27 वर्ष) और राजस्थान के नरेंद्र कुमार (36 वर्ष) के रूप में हुई है।
घायलों में बिहार के 26, पश्चिम बंगाल के 23, उत्तर प्रदेश के 10, असम के 5, हरियाणा के 2, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश और त्रिपुरा से 1-1 लोग शामिल हैं। अन्य 7 लोग किस राज्य से हैं, इसकी अभी जांच चल रही है। रेल प्रशासन द्वारा इस घटना में मृत यात्रियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और दुर्घटना में घायल यात्रियों को 50-50 हजार रुपये दिये गये।
सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

Leave a Reply