• Fri. Apr 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को लगी चोट, जेपी सेतु से टकराया स्टीमर।

सारस न्यूज टीम, बिहार।

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार हादसे में बाल-बाल बच गए हैं। वह पटना में छठ घाटों का जायजा लेने के लिए तमाम अफसरों के साथ निकले थे। मुख्‍यमंत्री ने स्‍टीमर से गंगा के घाटों का जायजा लिया। आपको बता दें कि फिलहाल गंगा में जलस्‍तर काफी बढ़ गया है और कई जगह नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

मिली जानकारी के अनुसार घाटों का जायजा लेने के दौरान मुख्‍यमंत्री को लेकर जा रहा स्‍टीमर गंगा में बने पुल के खंभे से टकराया गया। इस दौरान स्‍टीमर पर सवार सीएम समेत कई अफसरों को हल्‍की चोटें आई हैं। स्‍टीमर को भी इस हादसे में नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद मुख्‍यमंत्री को दूसरे स्‍टीमर से ले जाया गया। हालांकि इस जानकारी की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पा रही है। ज्‍यादातर छठ घाट खतरनाक बने हुए हैं।

आम तौर पर दशहरा के पहले ही गंगा का जलस्‍तर घटने लगता है। इसके साथ ही घाट खाली होते जाते हैं। प्रशासन घाटों की सफाई कराता है। और छठ पूजा संपन्‍न होती है। लेकिन इस बार उलटा हो रहा है। दशहरा के बाद लगातार ही गंगा का जलस्‍तर बढ़ते जा रहा है। पटना सहित कई शहरों में गंगा खतरे के निशान के करीब या इससे ऊपर ही बह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *