सारस न्यूज, बिहार।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 72 साल के हो गए हैं। उनका जन्म एक मार्च 1951 को पटना के बख्तियारपुर में हुआ था। उनके बर्थडे पर बिहार के दिग्गज नेताओं ने उनको विश किया है और ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। कुछ समय पहले जेडीयू से अलग हुए उनके मित्र कहे जाने वाले उपेंद्र कुशवाहा ने भी उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री समेत बिहार के कई नेताओं ने उनको विश किया है।
