दुनियाभर के कलाकारों के हुनर को निखाने के मकसद से आयोजित अंतरराष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता ‘विघ्नहर्ता’ में बिहार के एक मुस्लिम कलाकार मोहम्मद सुलेमान ने उपविजेता का खिताब जीत लिया। मोहम्मद सुलेमान समस्तीपुर के दलसिंहसराय के रहने वाले हैं। उन्होंने इस प्रतियोगिता में ‘विघ्नहर्ता’ भगवान श्रीगणेश के नौ रूपों की कलाकृतियां बनायी थीं। दुबई में आर्ट्सक्राफ्ट्स संस्था की ओर से दो वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में विशाखापत्तनम के श्रीनिवास राव कुनुमुरी विजेता बने।
इस प्रतियोगिता में 16 से कम आयु वर्ग में 96 जबकि 16 से अधिक आयु वर्ग में 201 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें भारत के अलावा थाइलैंड, नेपाल, यूएई, अमेरिका और श्रीलंका सहित अन्य कई देशों के प्रतिभागी शामिल रहे। प्रतियोगिता के विजेताओं के बीच करीब एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि बांटी गयी। विजेता को 25 हजार जबकि उपविजेता को 20 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी गयी। तीसरे स्थान के लिए 15 हजार चौथे स्थान के लिए 10 हजार और पांचवें स्थान के लिए आठ हजार रुपए का पुरस्कार मिला। इसके अलावा पॉपुलर च्वाइस अवॉर्ड भी दिया गया।
पॉपुलर च्वाइस अवॉर्ड जीतने वाली महिला को 90 हजार वोट मिल थे। 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के प्रतियोगियों को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। 16 से कम आयु वर्ग में सिकंदराबाद की साई वैष्णवी विजेता बनी। प्रतियोगिता के संयोजक और बेगुसरासी निवासी अनिल केजरीवाल (अप्रवासी भारतीय)ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हमें उम्मीद से ज्यादा प्रतिक्रिया मिली।
प्रतियोगिता में 4 साल से लेकर 84 साल तक के कलाकारों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों से ऑनलाइन आवेदन 25 जून तक लिया गया था। 10 से 15 जुलाई तक दुनियाभर के तीन लाख लोगों ने इसमें वोटिंग की। 24 जुलाई को जानेमाने कलाकारों की जूरी ने अपना फैसला दिया। इसके बाद जूरी और ऑनलाइन वोटिंग को मिलाकर विजेताओं की घोषणा की गयी। इसके अलावा इस प्रतियोगिता के दौरान आर्ट कैम्प का भी आयोजन किया गया। इसमें देश के 15 ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने अपनी कलाकृति प्रस्तुत की। गणेश चतुर्थी के दिन दुबई में इन कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगायी जाएगी।
सारस न्यूज टीम बिहार/ समस्तीपुर।

Leave a Reply