• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार के लोगों को भीषण गर्मी से मिलने वाली है राहत, जल्द आ रहा है मानसून।

सारस न्यूज, किशनगंज।

बिहार में गर्मी और हीट वेव ने लोगों को बेहाल कर रखा है. हालांकि, गर्मी से त्रस्त लोगों के लिए की ओर से अच्छी खबर आई है. मौसम पूर्वानुमान के हिसाब से उम्मीद जताई जा रही है कि अगले 48 घंटे में बिहार वासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है. 48 घंटे में बिहार में मानसून दस्तक दे सकता है.

रविवार को मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में बिहार के उत्तरी भागों के कई जिलों में मौसम में बारिश होने की संभावना जताई है. दूसरी तरफ पूर्वी-पश्चिमी और दक्षिणी बिहार में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं.मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर, पश्चिम बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण में एक या दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है.वहीं, उत्तर मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी और शिवहर जिलों में एक-दो जगहों पर बारिश होने की संभावना है. बात करें उत्तर पूर्व बिहार की तो सुपौल, अररिया, किशनगंज में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही पूर्णिया और कटिहार जिलों में एक-दो जगह पर बारिश होने की संभावना है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि केरला में मानसून पहुंच चुका है. इसके साथ ही सिक्किम के कुछ भागों में भी मानसूनपहुंच चुका है. पुर्वानुमान के हिसाब से आने वाले 24 से 48 घंटे में बिहार के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *