• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार के सभी जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

बिहार के सभी जिलों में आज भी वर्षा की संभावना है। बिहार के उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्वी क्षेत्र के 12 जिलों के अधिकांश स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है। इन जिलों में मधेपुरा, सहरसा, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई और लखीसराय शामिल हैं। इनमें कई जिलों में भारी वर्षा के साथ वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और वज्रपात गिरने के भी संकेत हैं। इसको लेकर बिहारवासियों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

वहीं बिहार के उत्तर पश्चिम और उत्तर मध्य बिहार के 12 जिलों में बारिश की संभावना है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर जिले में अनेक स्थानों पर मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। वहीं दक्षिण मध्य और दक्षिण पश्चिम जिलों में कुछ-कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा तो कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने के आसार दिख रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *