• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार के सीएम नीतीश का उड़ा हेलीकॉप्टर, सूखी नदी में आ गई बाढ़, लोग बोले-हे भगवान।

सारस न्यूज टीम, बिहार।

बिहार के सीतामढ़ी जिले में निर्जीव पड़ी लखनदेई नदी पर एक निर्माणाधीन तटबंध परियोजना के निरीक्षण के बाद सीएम नीतीश कुमार के जाने के तुरंत बाद टूट गया. गांव के लोग बोले-हे भगवान! अब क्या होगा।

बिहार के सीतामढ़ी जिले में दशकों से निर्जीव पड़ी लखनदेई नदी की उड़ाही का कार्य को देखने खुद सीएम नीतीश कुमार पहुंच गए और काफी देर तक रुककर वहां सूखी पड़ी नदी को निहारते रहे. लेकिन जैसे ही सीएम नीतीश कुमार का हैलीकॉप्टर हवा में उड़ा, उसके उड़ते ही लखनदेई नदी के तटबंध पड़ बनाया गया बांध अचानक टूट गया और देखते-ही-देखते पानी पूरे गांव में भर गया. एक ग्रामीण ने कहा, “जैसे ही सीएम गए, तटबंध टूट गया और बाढ़ आ गई है. अब हम अपने गांव में नदी के पानी के प्रवेश को कैसे रोकें.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *