• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार के सीवान में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत।

सारस न्यूज टीम, सीवान।

बिहार के सीवान से दुखद खबर आ रही है। जिले के असांव में झरही नदी में डूबकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य शख्स को बचा लिया गया जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी शोक सभा के बाद नदी में स्नान करने पहुंचे थे।

जानकारी के मुताबिक सीवान जिले में असांव थाने के कानपाकड़ गांव के पास झरही नदी में यह हादसा हुआ। घर एक सदस्य की मौत के बाद परिवार के लोग नदी के किनारे इकट्ठे हुए थे। पीपल के पेड़ पर घंट टांगने के बाद वे स्नान कर रहे थे तभी डूबने से चार लोगों की मौत हो गई।

आसपास मौजूद लोग नदी किनारे पहुंचे और सभी शवों को ग्रामीणों ने ही नदी से बाहर निकाल लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *