• Wed. Dec 10th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार बोर्ड ने 10वीं 12वीं के एग्जाम की तारीखें की घोषित, बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड।

सारस न्यूज, बिहार।

बिहार बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे 10वीं 12वीं के स्टूडेंट्स का परीक्षा कार्यक्रम बिहार बोर्ड ने घोषि​त कर दिया है। परीक्षा डेटशीट के अनुसार, 10वीं यानी मैट्रिक की परीक्षा (बिहार बोर्ड 10th एग्जाम) 14 से 22 फरवरी के बीच होगी। वहीं इंटरमीडियट की परीक्षाएं (बिहार बोर्ड 12th एग्जाम) 1 फरवरी से 12 फरवरी के बीच होंगी। इस बार बिहार बोर्ड परीक्षाएं अपने तय कार्यक्रम और समय अनुसार ही हो रही हैं। वहीं आप अपने एग्जाम डेट से लेकर तारीखों को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं। दो शिफ्टों में होंगे बिहार बोर्ड के एग्जाम परीक्षा टाइमटेबल को लेकर बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर बताया कि परीक्षा रोजाना दो शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी।

पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 1:45 से 5 शाम बजे तक होगी। वहीं 10वीं 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट भी मार्च से अप्रैल महीने में जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को एडमिट किए जा रहे जारी बोर्ड की तरफ से परीक्षा की घोषणाओं के साथ ही एडमिट कार्ड भी जारी (बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड) कर दिए गए हैं।

स्कूलों में 12वीं के छात्रों को एडमिट कार्ड मिलने शुरू हो गए हैं। हालांकि अभी कुछ स्कूल अभी स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड नहीं दे पाए हैं, इन्हें जल्द ही दे दिया जाएगा। इसके साथ प्रैक्टिकल परीक्षााओं को आयोजन 16 जनवरी 2023 को आयोजित किया जाएगा। वहीं मैट्रिक यानी 10वीं कक्षा के छात्रों को अगले महीने 8 जनवरी 2023 तक को एडमिट कार्ड दीए जा सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *