Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी, सबसे अधिक तापमान औरंगाबाद जिले का 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड।

सारस न्यूज, बिहार।

बिहार में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। राज्य के एक दर्जन जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, वहीं कई जिलों का पारा 42 डिग्री पार कर चुका है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सबसे अधिक तापमान औरंगाबाद जिले का 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि डेहरी का 42.8, नालंदा का 42.4, गया का 41.6, नवादा का 41.6 और भोजपुर का 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 42.4, वैशाली का 41.8, मुजफ्फरपुर का 37.4, मोतिहारी का 39, दरभंगा का 39.2 और बेगूसराय का 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर का अधिवक्ता तापमान 40, शेखपुरा का 42.1, पूर्णिया का 40.2, किशनगंज का 37.5 और कटिहार का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *