• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार में अब मॉनसून होने वाला है विदा, आने वाली है शरद ऋतु।

सारस न्यूज टीम, बिहार।

बिहार में अब मॉनसून विदा होने वाला है। शरद ऋतु आने वाली है। प्रकृति से इसके संकेत मिलने लगे हैं। पटना सहित राज्य के कई जिलों में कास के फूलों की सफेदी दिख रही है। भारतीय संस्कृति में कास में फूल आने को मानसून की विदाई का संकेत मानते हैं। मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार भी बिहार से मानसून की अगले एक हफ्ते में विदाई संभावित है। मौसमविद यह अनुमान कर रहे हैं। कि 12 से 13 अक्टूबर के बाद सुबह और शाम ग्रामीण इलाकों में सिहरन महसूस होने लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *