• Sat. Dec 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार में आज से ऑनलाइन कर्फ्यू, दो दिन तक बंद रहेंगी सरकारी विभागों की वेबसाइट।

शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज टीम, बिहार।

बिहार में लोगों को अब दो दिनों तक ऑनलाइन सरकारी सेवाओं का लाभ नहीं ले सकेंगे। क्योंकि शनिवार और रविवार को ऑनलाइन कर्फ्यू होने जा रहा है। जिसके कारण सरकारी विभागों की वेबसाइट दो दिनों तक बंद रहेंगी। शनिवार और रविवार को स्टेट डेटा सेवाएं भी बंद रहेंगी। इसके कारण जिलों के ऑफिस या विभाग के सभी ऑनलाइन काम बंद रहेंगे। इस दौरान सभी उपकरणों की जांच होनी है। जिसके बाद इससे जुड़ी सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा।

सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग ने राज्य के सभी विभागों, डीजीपी,प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को लेटर लिखा है। और ऑनलाइन कर्फ्यू की जानकारी दी है। इसके मुताबिक सरकारी विभागों की वेबसाइट्स शनिवार और रविवार को बंद रहेंगी।

बिहार में 44 सरकारी विभाग हैं। लोगों को इन विभागों से जुड़ी कोई भी जानकारी के लिए सबसे पहले इनके वेबसाइट्स को चेक करते हैं। यहां लोगों को कई जानकारियां ऑनलाइन ही मिल जाती है। मगर अब दो दिनों तक वेबसाइट्स बंद रहेंगे। साथ ही इनके जरिए होने वाली गतिविधियां भी संचालित नहीं हो पाएंगी। यहां तक कि अगर आप सरकारी पैसा भी ऑनलाइन ट्रांसफर करना चाहते हैं तो रविवार रात को या सोमवार की सुबह से ही कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed