• Tue. Sep 16th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार में एक बड़ा हदसा, गैस सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के सात लोग घायल, परिवार में छाया मातम।

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

बिहार के सीवान में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। घटना जिले के गुठनी थाना क्षेत्र की है जहां घर में हुए सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के सात लोग झुलस गए। बताया गया कि गैस रिसाव के चलते सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है और उसकी चपेट में पूरा परिवार आ गया। घर में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट से करीब 7 लोग घायल हुए हैं जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज सीवान के सदर अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार गुठनी थाना क्षेत्र के बलहु गांव में हरेराम यादव के घर में मंगलवार की देर रात करीब 1 बजे घर की औरतों को गैस रिसाव होने का महसूस हुआ। गैस सिलेंडर और चूल्हा चेक करने के मकसद से परिवार की ही एक महिला ने किचन का दरवाजा खोला। उसने जैसे ही दरवाजा खोला कि सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।

झुलसने वालों में साधना देवी, हर्ष यादव, आरसी, शालू, राजन, हरेराम यादव, सरवन यादव शामिल हैं। इन सभी लोगों का इलाज सीवान के सदर अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *