• Mon. Feb 16th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार में कोरोना की स्थिति में सुधार, स्कूल-कॉलेज भी खुलेंगे, सिनेमाहॉल-रेस्तरां भी :- नीतीश कुमार

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कम मामलों को देखते हुए बिहार सरकार ने अब स्कूल-कॉलेज, दुकानें, मॉल, पार्क और धार्मिक स्थलों को सामान्य रूप से खोलने की अनुमति दे दी है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज आपदा प्रबंधन विभाग की मीटिंग के बाद इसका एलान किया।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया साइट पर लिखा कि, “कोविड की स्थिति की समीक्षा की गई। कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शापिंग मॉल, पार्क, उद्यान एवं धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खुल सकेंगे। जिला प्रशासन की अनुमति से सभी प्रकार के सामाजिक-राजनीतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन अपेक्षित सावधानियों के साथ आयोजित किए जा सकेंगे”।
और ये भी कहा कि “सभी विश्वविद्यालय, कॉलेज, तकनीकि शिक्षण संस्थान तथा विद्यालय (कक्षा पहली से बारहवीं तक) के साथ साथ कोंचिग संस्थान भी।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सामान्य रूप से खुलेंगे। राज्य के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, विद्यालयों द्वारा परीक्षा आयोजित की जा सकेंगी। 50% क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकान खुल सकेंगे। परन्तु तीसरे लहर की संभावना के मद्देनजर हम सभी बिहारवासियों को कोविड अनुकूल व्यवहार के साथ सावधानी बरतनी जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *