• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार में ठंड ने दे दिया है दस्तक, मौसम में बदलाव लगातार जारी, बुजुर्गों और बच्चों रहे सावधान।

सारस न्यूज टीम, बिहार।

बिहार के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। ग्रामीण इलाकों में ठंड के साथ कोहरा धीरे-धीरे अपना सम्राज्य कायम करने लगा है। ठंड बढ़ी है। लोग अब ग्रामीण इलाकों के अलावा शहरों में गर्म कपड़ों में दिखने लगे हैं। कहीं-कहीं बुजुर्ग अब अलाव का सहारा लेने लगे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले पांच दिनों बाद मौसम में बड़ा बदलाव दिखेगा। इस दौरान चिकित्सकों का कहना है कि बुजुर्गों और बच्चों को मौसम को लेकर सावधान रहना होगा।

लगातार गिरने लगा है पाराइस दौरान धार्मिक नगरी गया के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। गया का तापमान 1.3 डिग्री की गिरावट के साथ 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। उधर, भागलपुर में 1.8 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा है। भागलपुर में न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सीमांचल के पूर्णिया में भी एक डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर के अंतिम सप्ताह तक तापमान में 5 से 6 डिग्री गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *