सारस न्यूज टीम, बिहार, पटना।
बिहार में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हजार के पार कर गई है। और सबसे खराब स्थिति पटना की है जहां 4100 से ज्यादा मरीज डेंगू पॉजिटिव हैं। पटना में डेंगू के बढ़ते मरीजों की संख्या पर सरकार गंभीर। राज्य सरकार ने किया 4 सदस्यीय कमिटी का गठन। कमेटी करेगी कारणों की समीक्षा कमेटी जल्द ही सौंपेगी राज्य सरकार को रिपोर्ट।
