राज्य में नगर निकाय चुनाव में देर हो रही है। गुरुवार को करीब सौ नगर निकायों के निर्वाचित बोर्ड के पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो गया जिसमें किशनगंज जिला के तीनों नगर निकाय नगर परिषद किशनगंज, नगर पंचायत ठाकुरगंज एवं बहादुरगंज भी शामिल हैं। मगर चुनाव की तारीख अभी तक तय नहीं हुई। हालांकि चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। जब तक चुनाव नहीं हो जाते तब तक पांच साल का कार्यकाल पूरा कर चुके सभी शहरी निकायों की कमान प्रशासकों को दी जाएगी। नगर निगम में जिलाधिकारी, जबकि नगर परिषद व पंचायतों में अपर समाहर्ता को प्रशासक बनाया जा सकता है। एक-दो दिन में नगर विकास एवं आवास विभाग इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर सकता है।
नगर निकाय का पिछला चुनाव जून, 2017 में कराया गया था। आठ जुन तक किशनगंज जिला के तीनों नगर निकाय नगर परिषद किशनगंज, नगर पंचायत ठाकुरगंज एवं बहादुरगंज का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इसी माह शेष नगर निकायों का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। पटना नगर निगम का कार्यकाल 19 जून को पूरा होगा। वहीं पटना जिले के नगर परिषद व नगर पंचायतों का कार्यकाल 21 जून को पूरा हो रहा है। सबसे अंत में 27 जून को मुंगेर नगर निगम का कार्यकाल पूरा होगा। जैसे-जैसे निर्वाचित बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होगा, वैसे-वैसे उन शहरी निकायों में प्रशासकों को जवाबदेही मिल जाएगी।
सू़त्रों के मुताबिक राज्य सरकार ने पिछले डेढ़ साल में करीब 125 नए शहरी निकायों का गठन किया है। इसके अलावा कई नगर पंचायतों को नगर परिषद व नगर परिषद को नगर निगम में उत्क्रमित किया गया है। इन नए शहरी निकायों के गठन की अधिसूचना जारी होने के बाद पिछले साल ही प्रशासकों को कमान सौंप दी गई थी। नगर निगम वाले निकायों की कमान जिलाधिकारी, जबकि नगर परिषद वाले निकायों की कमान अपर समाहर्ता संभाल रहे हैं।
बताते चलें कि इस बार का चुनाव कई मायनों में अलग होगा। पुराने नगर निकाय के साथ नवगठित शहरी निकायों में भी निर्वाचन की तैयारी जारी है। अभी किशनगंज जिले के तीन नगर निकाय किशनगंज, ठाकुरगंज एवं बहादुरगंज में मतदाता सूची का प्रारूप तैयार करने का काम हो रहा है। इन शहरी निकायों में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख 23 जून को होगी। जबकि नवगठित पौआखाली नगर पंचायत में वार्डों का गठन एवं परिसीमन का कार्य चल रहा है। और आठ जुलाई को वार्डों का गठन कर परिसीमन का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा।
सारस न्यूज टीम, पटना।

Leave a Reply