• Thu. Sep 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार में पेट्रोल-डीजल के भाव में इजाफा, जानिए अपने शहर में क्या हैं रेट।

सारस न्यूज टीम, बिहार।

बिहार के 20 जिलों में तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा किया है। प्रदेश के सिवान, सहरसा, नवादा, नालंदा, गया, खगड़िया, भागलपुर, बांका जिलों में तेल के दाम गुरुवार को बढ़ा दिए गए। दूसरी और 16 जिलों में पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी आई है। इनमें मुजफ्फरपुर, भोजपुर, गोपालगंज, बक्सर, जहानाबाद, लखीसराय शामिल हैं। औसतन राज्य में पेट्रोल और डीजल के दाम में 6 पैसे की बढ़त दर्ज की गयी है।राजधानी पटना में तेल सस्ता हो गया है। यहां पेट्रोल के दाम में 56 पैसे तो डीजल की कीमत में 52 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है। मुजफ्फरपुर में डीजल और पेट्रोल के दाम में 3 पैसे प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गयी है।

राज्य के दो जिलों में तेल के दाम कल के दर पर स्थिर हैं। शिवहर और कटिहार में गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बिहार के अलग-अलग शहरों में 14 सितम्बर 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर।

अररिया 109.23 95.88
अरवल 107.81 94.57
औरंगाबाद 108.82 95.52
बांका 108.84 95.51
बेगूसराय 106.95 93.74
भागलपुर 108.68 95.36
भोजपुर 107.92 94.67
बक्सर 108.26 94.98
दरभंगा 107.91 94.65
पू. चंपारण 108.64 95.35
गया 108.61 95.31
गोपालगंज 108.44 95.16
जहानाबाद 107.74 94.51
जमुई 108.96 95.65
कैमूर 109.28 95.95
कटिहार 108.70 95.38
खगड़िया 107.59 94.34
किशनगंज 109.60 95.99
लखीसराय 108.24 94.97
मधेपुरा 108.25 94.96
मधुबनी 108.63 95.32
मुंगेर 109.15 95.80
मुजफ्फरपुर 108.02 94.75
नालंदा 108.00 94.75
नवादा 108.39 95.11
पटना 107.24 94.04
पूर्णिया 108.71 95.39
रोहतास 108.77 95.46
सहरसा 107.07 94.79
समस्तीपुर 107.39 94.15
सारण 108.05 94.80
सीवान 108.62 95.32
शेखपुरा 108.56 95.27
शिवहर 108.56 95.25
सीतामढ़ी 108.35 95.05
सुपौल 108.88 95.55
वैशाली 107.63 94.40
प. चंपारण 109.00 95.68

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *