सारस न्यूज़, वेब डेस्क।
बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। कई जिलों के डीएम बदले गए हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। लघु जल संसाधन विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल को मद्ध निषेध विभाग का सचिव बनाया गया है। ये निबंधन महा निरीक्षक व उत्पाद आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। बी. कार्तिकेय धनजी को राज्य परियोजना निदेशक बिहार शिक्षा परियोजना के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके साथ ही राज्य परिवहन आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। सीमा त्रिपाठी को परिवहन आयुक्त से स्थानांतरित करते हुए विशेष सचिव कला संस्कृति एवं युवा विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।
कुंदन कुमार पूर्णिया के डीएम बनाये गए।
अमित कुमार पांडे खगड़िया के डीएम बनाये गए।
सौरभ ज़ोरवाल को पूर्वी चम्पारण का डीएम बनाया गया।
सुहर्ष भगत को औरंगबाद का डीएम बनाया गया।
अमन समीर को सारण का डीएम बनाया गया।
सावन कुमार को कैमूर का डीएम बनाया गया।










