सारस न्यूज, वेब डेस्क।
पटना समेत पूरे बिहार में रविवार से मानसून कमज़ोर पड़ चुका है। राजधानी समेत दक्षिणी भागों का मौसम शुष्क रहेगा। दोपहर के बाद बादल छाए रहने व सुबह में तीखी धूप निकलने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। अधिकतम तापमान में भी सामान्य से दो-चार डिग्री सेल्सियस वृद्धि होगी।
उत्तरी भागों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को उत्तरी भागों के 19 जिलों में हल्की वर्षा की संभावना है। वहीं, इन जगहों पर मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विज्ञान के अनुसार, मानसून ट्रफ गोरखपुर, दरभंगा, बलूरघाट से होते हुए पूर्व की ओर मणिपुर तक प्रभावी है। इनके प्रभाव से उत्तरी भागों में हल्की बारिश की संभावना है।
बीते 24 घंटों में पश्चिम चंपारण के गौनाहा में सर्वाधिक वर्षा 156.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, रविवार को पटना व आसपास के इलाकों में दोपहर बाद बादल छाए रहे। धूप के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। राजधानी समेत प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा